Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज रफ्तार थार से 3 को उड़ाया:हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भागे मनबढ़, घायल बोले- स्टंट कर रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला तिराहे पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार थार ने 3 युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद थार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से थोड़ी देर बाद परिजन घायलों को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल में चले गए। घायलों का कहना था कि थार सवार स्टंट कर रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बीआर-29-बीएफ-9230 नंबर की थार कब्जे में लेकर गाड़ी पुलिस लाइन भिजवा दिया है। तेज टक्कर की वजह से गाड़ी का अगला पहिया भी निकल गया है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी बिहार सिवान से रजिस्टर्ड है। गाड़ी चलाने वाले की तलाश की जा रही है। अब विस्तार जानिए पूरा मामला गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला बाजार निवासी शैलेश रौनियार समेत सड़क पर घूम रहे 2 अन्य युवक थार की टक्कर से घायल हुए हैं। शैलेश शादी-पार्टी में वीआईपी कैटरिंग उपलब्ध कराने का काम करते हैं। शैलेश ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार रात अपने एक साइट से काम निपटाकर घर वापस आ रहा था। रात करीब 11:50 बजे जटाशंकर की तरफ से एक वाइट कलर की थार गाड़ी तेज रफ्तार में आई। भरत मिलाप तिराहे पर पीछे से मेरी पल्सर बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद मैं दूर जाकर गिरा। इस दौरान दो और युवक गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद थार गाड़ी भी आगे से डैमेज हो गई। आरोप लगाया कि उसमे सवार युवक गाड़ी से उतरकर भागने लगे। इस दौरान मेरी जेब से कैंटरिंग का पैसा भी लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि देर रात हुए हादसे के बाद मनबढ़ों ने गाड़ी उठाने के लिए एक क्रेन भी भेजी थी। क्रेन आकर गाड़ी को उठाने की कोशिश भी की। लेकिन तभी पुलिस आ गई। पुलिस ने गाड़ी अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रात के समय हादसा हुआ है। गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा चीखता रहा, हत्यारा पिता करता रहा वार:प्रयागराज में खून से लथपथ होने पर भी नहीं खाया रहम, कहा- अब कभी नहीं बोलेगा
    Next Article
    संभल में जाति बंधन तोड़कर हुआ अनोखा विवाह:पंजाबी युवक और बुक्सा जनजाति की युवती ने कल्कि धाम में रचाई शादी, मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment