Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में जाति बंधन तोड़कर हुआ अनोखा विवाह:पंजाबी युवक और बुक्सा जनजाति की युवती ने कल्कि धाम में रचाई शादी, मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न

    1 hour ago

    2

    0

    संभल के श्रीकल्कि धाम में चौपाइयों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। उत्तराखंड के रहने वाले वर-वधू ने जाति बंधनों को तोड़ते हुए पूरे सनातन रीति-रिवाज के साथ पाणिग्रहण संस्कार किया। इस विवाह को सनातन एकता और सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यह विवाह जनपद संभल के थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र स्थित श्रीकल्कि धाम में हुआ। काशीपुर निवासी संजय खन्ना के पुत्र ऋषभ खन्ना और रामनगर (नैनीताल) निवासी मंगल सिंह की पुत्री माही ने सात फेरे लिए। खास बात यह रही कि वर पंजाबी समाज से है, जबकि वधू उत्तराखंड की बुक्सा जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। पीएम मोदी की आधारशिला के पास हुआ संस्कार दोनों परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदर्श मानते हैं। उन्होंने 19 फरवरी 2024 को रखी गई श्रीकल्कि धाम की आधारशिला के सामने ही विवाह कराने का निर्णय लिया। रामायण की चौपाइयों के बीच उसी स्थान पर पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ, जहां प्रधानमंत्री ने हवन में आहुति दी थी। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने दिया आशीर्वाद श्रीकल्कि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि कल्कि धाम का निर्माण जारी है और इस तरह के विवाह रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए समाज को नई दिशा देते हैं। यह विवाह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी सनातन परंपराओं के प्रति आस्था रखती है। परिवार की इच्छा हुई पूरी वर पक्ष के संजय खन्ना ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि उनके पुत्र का विवाह उसी स्थान पर हो, जहां प्रधानमंत्री ने कल्कि धाम की आधारशिला रखी थी। आचार्य प्रमोद कृष्णम् के आशीर्वाद से उनकी यह इच्छा पूरी हो सकी। विवाह की सभी रस्में उसी हवन कुंड के आसपास पूरी की गईं, जहां शिलान्यास के दौरान आहुति दी गई थी। कार्यक्रम के बाद शनिवार देर रात सभी मेहमानों को यादगार पलों के साथ विदा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तेज रफ्तार थार से 3 को उड़ाया:हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भागे मनबढ़, घायल बोले- स्टंट कर रहे थे
    Next Article
    लखनऊ में चल रही लू, 12 बजे तापमान 42°C पार:सुबह से निकली तेज धूप, लोग गमछे ओढ़कर निकल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment