Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में नहर की जमीन पर अवैध कब्जा:प्लॉट काटकर बेचने की शिकायत, प्रशासन ने जांच टीम बनाई

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग कर बिक्री का गंभीर मामला सामने आया है। यह कथित घोटाला नगर पंचायत के सुभाष चौक से किसान चौक जाने वाली नहर के पश्चिम स्थित कॉलोनी में उजागर हुआ है। स्थानीय निवासी संतोष जायसवाल ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नैनूमल सिंधी कॉलोनी के पास नहर की पटरी पर स्थित आराजी संख्या 736 ख और 738 ख की लगभग 23 डिसमिल जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत के अनुसार, इस सरकारी जमीन को प्लॉटिंग कर 22 लाख रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से बेचा जा रहा है। कुछ जगहों पर मकान भी बना दिए गए हैं, जिससे सिंचाई विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में अनिल, दीपक, अरुण और उमेश (पुत्र मनोहर लाल) पर नहर की भूमि पर कब्जा कर उसे बेचने का आरोप है। यह भी आरोप लगाया गया है कि कागजी हेरफेर कर एक ही व्यक्ति के नाम और पिता के नाम में मामूली बदलाव कर बेनामी संपत्तियां तैयार की गईं। शिकायतकर्ता संतोष जायसवाल का कहना है कि यह एक बड़े स्तर का जमीन घोटाला है, जिसमें सिंधी कॉलोनी से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने प्रशासन से नहर की जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने, बेनामी संपत्तियों की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट से कई बार आदेश आने के बावजूद तहसील प्रशासन ढिलाई बरत रहा है, जिससे अवैध कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। जिले में प्लॉटिंग की वैधता पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा किसी भी स्थान पर प्लॉटिंग की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जो भी जमीन की खरीद-फरोख्त हो रही है, वह नियमों के विपरीत और अनाधिकृत है। इस मामले में एसडीएम कप्तानगंज ने जांच कराने की बात कही है। वहीं, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के संज्ञान में मामला आने के बाद जांच के लिए एक टीम गठित कर तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज यूपी होमगार्ड परीक्षा की पहली पाली समाप्त:अभ्यर्थी बोले- जैसे लग रहा IAS-PCS का परीक्षा हो, बहुत हार्ड प्रश्न आ रहा
    Next Article
    मेरठ में परशुराम शोभायात्रा रोकी गई, हिंदू संगठनों का विरोध:पुलिस ने बिना अनुमति का हवाला देकर रोका, भेदभाव का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment