Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi IGI Airport पर टला बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ के दौरान Swiss Air फ्लाइट के इंजन में लगी आग

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। ज्यूरिख जाने वाली स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या LX 147 के इंजन में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आने से आग लग गई। खतरे की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई और पायलट ने उड़ान भरने की कोशिश रोक दी। इस घटना में सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं, हालांकि इमरजेंसी रेस्क्यू के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।टेकऑफ के दौरान इंजन में आई खराबीयह घटना रात करीब 1:08 बजे की है। स्विस एयर का यह एयरबस A330 विमान रनवे से उड़ान भरने के लिए तैयार था। जैसे ही विमान ने गति पकड़ी, पायलट ने विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा और लैंडिंग गियर के पास आग लगने की पुष्टि हुई। पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल उड़ान भरने की प्रक्रिया को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। Emergency evacuation from Swiss Delhi - Zurich flight LX0147 pic.twitter.com/rvzhCPb3bg— Ishan Jain (@JainIshan316) April 25, 2026 इसे भी पढ़ें: White House Shooting पर PM Modi की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं इमरजेंसी स्लाइड्स से सुरक्षित रेस्क्यूविमान में 228 यात्री, 4 शिशु और 13 क्रू मेंबर सवार थे। खतरे को देखते हुए एयरलाइन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को खाली कराने का फैसला लिया। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल किया गया, जबकि जो यात्री स्लाइड्स का उपयोग नहीं कर सके, उनके लिए सीढ़ियों का इंतजाम किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।यात्रियों को आई मामूली चोटेंरेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इमरजेंसी स्लाइड से तेजी से नीचे उतरने के दौरान हुई आपाधापी में यात्रियों को चोट लगी। शुरुआती जानकारी में 3 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई थी, हालांकि एयरलाइन ने बताया है कि 6 यात्रियों का इलाज चल रहा है। सभी घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी स्थिति अब स्थिर है। इसे भी पढ़ें: Gurugram: लग्जरी अपार्टमेंट में आग से मचा बवाल, बिल्डर की लापरवाही पर सड़कों पर उतरे निवासीस्विस एयरलाइंस का बयानस्विस एयरलाइंस ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। एयरलाइन ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है और उनके तकनीकी विशेषज्ञ विमान की जांच के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमेशा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।"आगे की कार्रवाईकंपनी फिलहाल यात्रियों की हर संभव मदद कर रही है, जिसमें होटल में ठहरने की व्यवस्था और दोबारा बुकिंग की सुविधा शामिल है। यात्रियों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए उन्हें संपर्क कार्ड भी दिए गए हैं। एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि वे इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी गोलीबारी में बाल-बाल बचने के बाद बोले ट्रंप, कहा-'राष्ट्रपति होना खतरनाक पेशा'
    Next Article
    मन की बात का 133वां एपिसोड:मोदी बोले- जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, अब तक 1 करोड़ 20 लाख घरों की लिस्टिंग हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment