Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram: लग्जरी अपार्टमेंट में आग से मचा बवाल, बिल्डर की लापरवाही पर सड़कों पर उतरे निवासी

    3 hours from now

    1

    0

    गुरुग्राम के सेक्टर 63ए स्थित एक आवासीय परिसर ‘अनंतराज एस्टेट’ के दोलग्जरी फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना के बाद शनिवार को निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर और यहां रखरखाव करने कंपनी पर लापरवाही और सेवाओं में कमी के आरोप लगाए। पुलिस के मुताबिक बुधवार को आग लगने की वजह से दो फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचा था। परिसर के निवासियों ने शनिवार को जले हुए फ्लैट की तस्वीरें दिखाकर अपना रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि इन फ्लैट के लिए उन्होंने भारी-भरकम राशि चुकाई है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। प्रभावित परिवारों ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए बिल्डर से वैकल्पिक आवास और उचित हर्जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बिल्डर नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई करे। साथ ही, पूरी सोसाइटी के अग्नि सुरक्षा मानकों और इस्तेमाल बिजली उपकरणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में पक्ष जानने के लिए बिल्डर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 मई से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ का महीना, इस माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए नियम
    Next Article
    गुजरात में नए OBC Quota के तहत निकाय चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से Voting शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment