Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा को मिले 497 नए सिपाही:रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड, IG अमित पाठक ने ली सलामी

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा की रिजर्व पुलिस लाइन में आज रविवार को 497 रिक्रूट सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौजूद रहे। नौ माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन 497 पुरुष सिपाहियों ने मार्चपास्ट और ड्रिल के माध्यम से अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आईजी अमित पाठक ने परेड की सलामी ली और नवप्रशिक्षित जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आईजी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी रिक्रूट सिपाहियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने की शपथ दिलाई है। आईजी अमित पाठक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में 60,244 पदों पर बड़े पैमाने पर सिपाहियों की भर्ती हुई थी, जिनमें से 497 सिपाहियों ने गोंडा में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस दीक्षांत परेड के साथ गोंडा पुलिस को 497 नए पुरुष सिपाही मिले हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होने की उम्मीद है। नौ माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब इन पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी जाएगी। मेरे द्वारा इन सभी पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जहां भी रहे जिस भी जिले में रहे जिस भी थाने में रहे वहां पर कार्य करें। पहली प्राथमिकता फरियादियों की समस्या सुनकर उनका समाधान करना और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करना है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी सिपाहियों को 9 महीने तक मेरे द्वारा और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा इन्हें प्रशिक्षित किया गया हर तरीके से हम लोगों ने प्रशिक्षित किया है। जल्द ही विभिन्न थानों में तैनाती की जाएगी जिससे पुलिसिंग व्यवस्था और प्रभावी बनेगी। इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय,सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ कर्नलगंज अभिषेक,प्रशिक्षु आईपीएस व मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार,सीओ नगर आनंद राय,सीओ सदर शिल्पा वर्मा, मनकापुर सीओ उदित नारायण पालीवाल, तरबगंज सीओ डॉक्टर उमेश्वर प्रताप सिंह, महिला थाना अध्यक्ष अनीता यादव समेत जिले के सभी थाना अध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR:बिना अनुमति प्रदर्शन, पुतला दहन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में महिला का शव मिला:हत्या कर फेंके जाने की आशंका, पहचान करने का प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment