Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR:बिना अनुमति प्रदर्शन, पुतला दहन पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में भाजपा कार्यकर्ताओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने और पुतला दहन करने के आरोप में कई भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई देवीगंज चौकी इंचार्ज रवि मौर्य की तहरीर पर की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार, 25 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे देवीगंज चौराहे पर भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू कन्नौजिया, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजय शुक्ल, प्रदीप और अंजनी सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के अवैध रूप से रैली और प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक स्थल पर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की और विपक्षी नेताओं राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। आगजनी के कारण आमजन के जीवन और आसपास स्थित दुकानों/संपत्ति को क्षति पहुंचने की प्रबल संभावना उत्पन्न हुई। लोक शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए कड़ाधाम थाना के देवीगंज चौकी प्रभारी रवि मौर्य ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू कन्नौजिया, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजय शुक्ल, प्रदीप, अंजनी और कुछ अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे मार देता...कलेजे के टुकड़े को न काटता':झांसी में बेटे का मर्डर, मां उसके कपड़ों को छाती से लगाकर रो रही; हत्या कर पिता ने आत्महत्या की
    Next Article
    गोंडा को मिले 497 नए सिपाही:रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड, IG अमित पाठक ने ली सलामी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment