Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    White House डिनर में चली गोलियां, मंच से निकाले गए President Trump; कार्यक्रम हुआ रद्द

    3 hours from now

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी की घटना से मची अफ़रातफ़री के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य प्रमुख नेताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। ‘व्हाइट हाउस’ संवाददाताओं के संघ की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने कहा, ‘‘हम इसे फिर से आयोजित करेंगे।’’ घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने टेबल साज-सज्जा और राष्ट्रपति के भाषण मंच को हटाना शुरू कर दिया। कथित घटना के बाद वॉशिंगटन हिल्टन के बैंक्वेट हॉल में सीक्रेट सर्विस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी बड़ी संख्या में पंहुचे, जहां सैकड़ों अतिथि “स्प्रिंग पी” और “बुराटा सलाद” का आनंद ले रहे थे। उन्हें अचानक टेबलों के नीचे छिपने को मजबूर होना पड़ा। जैसे ही लोगों को स्थिति का एहसास हुआ, बॉलरूम में दहशत फैल गई। सैकड़ों पत्रकार सूचनाएं साझा करने के लिए फोन पर जुट गए। किसी को चिल्लाते हुए सुना गया “हट जाइए, सर!” जबकि कुछ लोग निर्देश दे रहे थे कि “झुक जाइए।’’ एक कोने से “गॉड ब्लेस अमेरिका” की आवाजें भी सुनाई दीं। इसी बीच ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर ले जाया गया। इस दौरान वह क्षण भर के लिए, संभवतः ठोकर लगने से, लड़खड़ाए और सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने गोलीबारी की पुष्टि की। हालांकि विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा में रहने वाले सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि एक कानून-प्रवर्तन कर्मी को बुलेट-प्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन उसके सुरक्षित रहने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां, भारतीय पत्रकार ने बताया आंखों देखा हाल, सुरक्षित निकाले गए डोनाल्ड ट्रंप-VIDEO
    Next Article
    Donald Trump: चीख-पुकार, बर्तनों के गिरने की आवाजें...हमले के वक्‍त कैसा था मंजर? होटल में मौजूद भारतीय पत्रकार ने शेयर किया LIVE VIDEO

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment