Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पुल-सड़कें डूबीं:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की जान गई; केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में छोटे पुलों के ऊपर से नदियों का पानी बह रहा है। सड़कें भी पानी में डूब गई हैं। आज सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। वहीं, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसों में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य में आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रही है। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण प्रशासन ने सुबह 9 बजे तक यात्रा रोक दी थी। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। सुबह 9 बजे के बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। इधर दो दिन की देरी से मानसून राजस्थान से विदा होने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की सामान्य विदाई तारीख 17 सितंबर है, लेकिन इस बार 19 सितंबर विदाई शुरू हुई। अगले 3-4 दिनों में पंजाब और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो जाएगा। मानसून की वापसी का मतलब इन इलाकों में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिया ने दोस्त की फोटो लगाकर फेक इंस्टा-ID बनाई:बर्थडे सरप्राइज के बहाने मंगेतर को लोहगढ़ बुलाया; केतन मर्डर केस की चार्जशीट में खुलासा
    Next Article
    तेलंगाना में 2 SBI एटीएम में चोरी, VIDEO:गैस कटर से काटकर पैसे निकाले; चोरों ने महिलाओं के कपड़े पहने थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment