Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    167.79 लाख की पर्यटन विकास योजना का भूमि पूजन:मुरादाबाद में लोदीपुर धाम में सेवा संकल्प अभियान के तहत यज्ञ; भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे

    34 minutes ago

    2

    0

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर, लोदीपुर धाम, मुरादाबाद में धार्मिक एवं पर्यटन विकास से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जहां सुबह मंदिर परिसर में विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई, वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत ₹167.79 लाख की पर्यटन विकास परियोजना का भूमि पूजन भी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया भूमि पूजन सुबह 7:00 बजे मंदिर परिसर में पवित्र यज्ञ के आयोजन के बाद, सुबह 9:30 बजे मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने कर-कमलों द्वारा इस महत्वपूर्ण पर्यटन विकास योजना का भूमि पूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ ही लोदीपुर धाम को एक आधुनिक और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया गया है। ₹167.79 लाख की लागत से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए कुल ₹167.79 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से ₹100.00 लाख की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा ने बताया कि इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए कई आधुनिक कार्य करवाए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर लोदीपुर धाम क्षेत्र की धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। इस पर्यटन विकास योजना के पूरा होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे न केवल मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस शुभ अवसर पर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, विधायक रितेश गुप्ता, जिला पानाचायत अध्यक्ष (प्रशासक) डॉ. शैफाली चौहान, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश, महापौर विनोद अग्रवाल सहित कई सहकारी समितियों के अध्यक्ष और गणमान्य जन उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्री जम्भेश्वर धाम समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव अजीत विश्नोई, राजन विश्नोई सहित मंदिर के गुरुजी, समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ग्रामीणों ने जंगली सूअर को पीटकर मार डाला:हमले में 1 किसान की मौत, 5 लोग हुए थे घायल, वन विभाग से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    कन्नौज में दो युवकों को घेरकर पीटा:महिला से फोन पर बात करने पर विवाद; 7 लोगों पर मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment