Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में दो युवकों को घेरकर पीटा:महिला से फोन पर बात करने पर विवाद; 7 लोगों पर मारपीट का आरोप

    35 minutes ago

    1

    0

    कन्नौज में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों की लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की गई। घटना 18 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। विशुनगढ़ रोड स्थित बरगदिया के पास हुई घटना को लेकर सकरावा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने असालतनगर मोहल्ले के सनी शाक्य और उसके छह साथियों पर अपने पति और मौसेरे भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फोन पर बात करने को लेकर विवाद का आरोप महिला के मुताबिक, वह अपने मायके आई हुई थी। सिर में दर्द होने पर वह दवा लेने डॉक्टर के पास गई थी। वहां उसे सनी शाक्य मिला। आरोप है कि सनी ने फोन न उठाने को लेकर उसे धमकी दी। महिला का कहना है कि सनी उससे फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन वह उसकी कॉल रिसीव नहीं करती थी। इसी बात को लेकर सनी पहले भी उसके साथ बदतमीजी कर चुका था। पति और मौसेरे भाई के पहुंचने पर बढ़ा विवाद महिला ने बताया कि उसने इस बारे में अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति और मौसेरा भाई उसे दवा दिलाने डॉक्टर के पास पहुंचे। वहां सनी दिखाई दिया तो पति ने कथित छेड़छाड़ का विरोध किया। आरोप है कि इस पर सनी नाराज हो गया और उसने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने पति और मौसेरे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    167.79 लाख की पर्यटन विकास योजना का भूमि पूजन:मुरादाबाद में लोदीपुर धाम में सेवा संकल्प अभियान के तहत यज्ञ; भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे
    Next Article
    गुरसरांय में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ:श्री हरिसेवक मंडली ने किया गायन, आरती उपरांत भक्तों में बंटा प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment