Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ग्रामीणों ने जंगली सूअर को पीटकर मार डाला:हमले में 1 किसान की मौत, 5 लोग हुए थे घायल, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

    33 minutes ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में जंगली सूअर के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार सुबह करीब 10 बजे परसौंहा गांव में ग्रामीणों ने एक जंगली सूअर को घेरकर पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि, शनिवार को ग्रामीणों पर हमला करने वाला काले रंग का सूअर अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। वन विभाग ने तलाशी अभियान भी बंद कर दिया है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए सूअर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि वह शनिवार को हमला करने वाला जानवर था या कोई दूसरा। मामला जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र का है। हमले में छात्र घायल, 14 टांके लगे परसौंहा गांव के मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह गांव से करीब 100 मीटर दूर शौच के लिए गए थे, तभी सूअर ने उन पर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने पर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। घायल छात्र को 14 टांके लगे हैं। मनीष ने कहा कि कोई उनका हालचाल जानने तक नहीं आया और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। छात्र की मां चंदा देवी ने बताया कि उनके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी और उनका बेटा कक्षा आठ में पढ़ता है। उन्होंने कहा, “मेरा ऑपरेशन हुआ है और उसकी दवाई चल रही है। हमारा कोई और सहारा नहीं है।” सूअर से घायल को घर ले गए ग्रामीण परसौंहा निवासी मेवालाल कनौजिया ने बताया, मैं पाइप लेने गया था, तब यह बच्चा वहां घायल पड़ा था। फिर उसे घर पहुंचाया गया, जहां से उसे बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच, राशन लेकर जा रहे दो लोगों ने सूअर को हमला करते देखा और मदद के लिए गुहार लगाई। आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उनके मुताबिक, ग्रामीणों ने सूअर को मारा, जिसके बाद वह भाग गया। किसान की मौत के बाद अंतिम संस्कार शनिवार को कल्याणपुर निवासी किसान उदयराज पाल (61) खेत में चरी काटते समय जंगली सूअर के हमले का शिकार हुए थे। उनकी मौत हो गई थी। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। कई अन्य ग्रामीण भी हुए घायल इसी क्षेत्र में विवेक पाल, पड़ोसी गांव परसौंहा निवासी प्रिंस गुप्ता (पुत्र रमेश गुप्ता), मवेशी चरा रहे सगे भाई राम मिलन और रामचेत तथा उदयपुर गांव के राजेंद्र (25) पर भी जंगली सूअर के हमले की जानकारी सामने आई है। इनमें से कई का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमरे में फंदे पर लटका मिला शव:पत्नी ने आत्महत्या बताया; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    167.79 लाख की पर्यटन विकास योजना का भूमि पूजन:मुरादाबाद में लोदीपुर धाम में सेवा संकल्प अभियान के तहत यज्ञ; भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment