Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

    4 hours from now

    2

    0

    हरियाणा के सिरसा निवासी और पूर्व सैनिक लाल चंद गोदारा ने 85 साल की उम्र में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से परास्नातक की डिग्री हासिल की है और अब वह पीएचडी या कानून की पढ़ाई करना चाहते है। गोदारा ने 76 साल की उम्र में दोबारा पढ़ाई शुरू की थी। उनके पोते-पोतियों के सवालों ने उनमें अधूरी रह गई शिक्षा पूरी करने की इच्छा जगा दी थी।पांच साल बाद 81 वर्ष की उम्र में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अब परास्नातक की डिग्री भी हासिल कर ली। गोदारा के बेटे डॉ. साहिब राम गोदारा ने रविवार को बताया, ‘‘मेरे पिता ने इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई पूरी की है। इससे पहले उन्होंने 2023 में स्नातक भी पूरा किया था।’’ गोदारा ने कहा कि परिस्थितियों के कारण उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई थी और शिक्षा उनके जीवन का अधूरा अध्याय बनकर रह गई थी।उन्होंने 20 वर्ष की उम्र से पहले सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की। इसके बाद उन्होंने हरियाणा परिवहन विभाग में ‘यार्ड मास्टर’ के रूप में काम किया। 2002 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने खेलों में भी रुचि ली और हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीते।गोदारा के बड़े बेटे ने बताया कि छोटे बेटे के दो बच्चों के सवालों के बाद उनकी (गोदारा) किताबों में रुचि फिर जागी। उनके बेटे साहिब राम ने कहा, ‘‘मेरे पिता को युवावस्था से ही किताबों में गहरी रुचि थी। वह डायरी भी लिखते थे क्योंकि लिखने से उन्हें काफी संतोष मिलता था।’’ उन्होंने कहा कि जीवन की परिस्थितियों के कारण पिता अपनी शैक्षणिक इच्छा पूरी नहीं कर सके लेकिन पोते-पोतियों के सवालों ने उनकी पढ़ने की इच्छा फिर जगा दी और उन्होंने 76 साल की उम्र में पढ़ने की दोबारा शुरुआत की।गोदारा ने कहा कि उनकी यात्रा यह दिखाती है कि सीखने की इच्छा किसी भी उम्र में नहीं रुकनी चाहिए और शिक्षा व्यक्ति का नजरिया व्यापक बनाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल
    Next Article
    Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment