Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिया ने दोस्त की फोटो लगाकर फेक इंस्टा-ID बनाई:बर्थडे सरप्राइज के बहाने मंगेतर को लोहगढ़ बुलाया; केतन मर्डर केस की चार्जशीट में खुलासा

    5 hours ago

    2

    0

    केतन अग्रवाल हत्या मामले में पुणे पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके मुताबिक आरोपी सिया गोयल ने चेतन और रितेश के साथ मिलकर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। जिसके जरिए केतन को लोहगढ़ बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक इंस्टा अकाउंट में परिचित महिला की फोटो लगाई थी। इससे केतन को मैसेज किया गया। उसे 18 जून को मंगेतर सिया के सरप्राइज बर्थडे के नाम पर लोहगढ़ बुलाया गया। घटना के बाद इसे डिलीट कर दिया गया। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या से जुड़ी फिल्में देखीं, साजिश के लिए चैट जीपीटी का इस्तेमाल किया और पुलिस से बचने के तरीकों पर पॉडकास्ट सुने। सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। तीनों पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं। 18 जून को केतन का शव मिला सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया। सिया ने दावा किया कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है। चार्जशीट की 10 बड़ी बातें 1. हादसा नहीं, हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस के मुताबिक 18 जून को केतन की लोहगढ़ में करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हुई। जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या की साजिश बताया है। 2. CCTV में हुडी पहना शख्स दिखा: लोहागढ़ के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज में केतन और सिया के पीछे हुडी पहना एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की है। 3. चेतन ने मोबाइल दफ्तर में छोड़ा: 18 जून को चेतन के मोबाइल का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद था। आरोप है कि उसने मोबाइल जानबूझकर दफ्तर में छोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिले। 4. सिया-चेतन के बीच हजारों कॉल: पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल और कई लंबी बातचीत मिलने का दावा है। इसे पुलिस ने कथित साजिश से जोड़ने वाला डिजिटल सबूत बताया है। 5. केतन को 14 जून को भी लोहागढ़ ले गए: सिया 18 जून से चार दिन पहले केतन को लोहगढ़ ले गई थी। पुलिस का आरोप है कि वहां उसे चट्टान से धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया। 6. 17 जून को कैफे में कथित प्लानिंग: पुलिस के अनुसार सिया और चेतन 17 जून को पुणे के एक कैफे में मिले थे। आरोप है कि दोनों ने लोहगढ़ के वीडियो और मैप देखकर हत्या की योजना पर चर्चा की। 7. हत्या के तरीके की कथित रिहर्सल: चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि कैफे के पास दोनों ने केतन को धक्का देने के तरीके की कथित तौर पर प्रैक्टिस भी की थी। 8. सिया की सर्च हिस्ट्री भी सबूत: पुलिस के मुताबिक सिया की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री में लोहगढ़ में 2025 में हुई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत से जुड़ी जानकारी मिली। इसके अलावा राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी सर्च का भी दावा किया गया है। 9. सुपारी देकर हत्या की कोशिश का भी आरोप: चार्जशीट में चेतन के दोस्त रितेश हांगे को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु में रहने वाले रितेश के दोस्त के जरिए सुपारी देकर हत्या कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना सफल नहीं हुई। पुलिस ने उस दोस्त को गवाह बनाया है। 10. 80-85 गवाह और डिजिटल सबूतों पर केस: चार्जशीट में करीब 80-85 गवाहों के बयान दर्ज हैं। इनमें 3 ऐसे गवाह भी बताए गए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर सिया और चेतन को घटना के दौरान देखा। पुलिस ने वाट्सएप चैट,फोटो, मोबाइल डेटा, CDR, CCTV और तकनीकी जांच को भी अहम सबूत बनाया है। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: पुणे मर्डर केस- सिया, उसके बॉयफ्रेंड के बाद तीसरी गिरफ्तारी:साजिश में शामिल होने का शक; 18 जून को सिया ने केतन को किले से फेंका था पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में शुक्रवार रात को एक और आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर पर FIR:पिता का आरोप- साहिल को जातिसूचक गालियां दीं, 3 महीने प्रताड़ित किया; इस साल IIT में 9 आत्महत्याएं
    Next Article
    यूपी में पुल-सड़कें डूबीं:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की जान गई; केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment