Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद में एलजेपी(RVP) नेता के बाउंसर ने शादी में गोली चलाई, दुल्हन के जीजा को लगी

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के एक मैरिज हॉल में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। गोली चलाने वाला लोक जन शक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था। प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से लगभग 50 मीटर की दूरी से फायरिंग हुई थी। गोली दुल्हन के जीजा के पेट में लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। विवाह स्थल पर लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नेता और उसके साथ आए बाउंसर वहां से भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर.. योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए 2 अरब 50 करोड़ का फंड जारी किया, अब 18 हजार रुपए खाते में जाएगा योगी सरकार ने प्रदेश के एक लाख 42 हजार शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ वेतन (मानदेय) देने के लिए 2 अरब 50 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किया है। अप्रैल से शिक्षा मित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पहले ही मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी कर चुकी है। शिक्षा मित्रों को 11 महीने का वेतन दिया जाता है। सरकार ने जिलेवार जारी फंड की सूची भी जारी की है। मुरादाबाद में डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, 3 की मौत मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह 5 बजे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। मृतकों में 12 साल का एक बच्चा और एक वृद्धा शामिल हैं। परिवार संभल के भटोला गांव से गुरेर गांव भात न्योतने आया था और कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संभल रोड पर मैनाठेर थाना क्षेत्र में असदपुर पुलिया के पास ट्रॉली हाईवे पर मुड़ते समय कुछ पल के लिए रुकी थी, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने बाद में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 5 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज में मामा-भांजे डूबे, रात में घूमने गए थे सहारनपुर में हथिनीकुंड बैराज घूमने गए मामा-भांजे गुरुवार रात नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर भांजे पारस को बचा लिया, लेकिन मामा लोकेश तेज बहाव की वजह से बह गए। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बैराज के पास पानी का बहाव काफी तेज है। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से देर रात सर्च ऑपरेशन रोक दिया। इस वजह से मामा का कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। लापता की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर... गोरखपुर में विरासत गलियारे के निर्माणाधीन नाले में गिरी बच्ची और महिला, लोगों ने बचाई जान गोरखपुर के आर्यनगर और दीवान बाजार रोड पर गुरुवार रात करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विरासत गलियारा परियोजना के तहत खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में एक बच्ची गिर गई। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण वह दिखाई नहीं दे रही थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी भी पास ही बने ऐसे ही गड्ढे में फंस गई, जिसे निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर कुछ ही देर में एक और हादसा हो गया, जब वहां से गुजर रही एक युवती संतुलन खोकर निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। लोगों ने उसे भी तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन इन लगातार घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग और जलकल विभाग की लापरवाही के चलते बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी के गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं, जबकि पाइपलाइन लीकेज से उनमें पानी भर रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत, सुरक्षा इंतजाम और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर... आगरा में लव मैरिज के दो महीने बाद महिला ने किया सुसाइड, मैसेज किया- मैं मरना नहीं चाहती आगरा में शादी के महज दो महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। भाई तरुण के अनुसार, कंचन की शादी ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र निवासी शिवम वर्मा से लव मैरिज के रूप में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे जातिगत ताने और दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। बुधवार देर रात उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने घटना की जानकारी तक नहीं दी और गुरुवार सुबह फोन आने पर जब वे पहुंचे, तब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। मौत से पहले कंचन ने अपनी सहेली को मैसेज कर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। उसने लिखा कि वह मानसिक रूप से टूट चुकी है और अब यह सब सहन नहीं कर पा रही है। साथ ही उसने अपने परिवार से मरने के बाद न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य ससुरालीजनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... गाजियाबाद में महिला से मंगलसूत्र लूटा, रिसेप्शन पार्टी में जा रही थी गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए। संजयनगर निवासी दिव्या शर्मा अपने परिवार के साथ एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल के गेट पर पहुंचीं, पहले से घात लगाए हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश काफी देर से फार्म हाउस के बाहर रेकी कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है, हालांकि बदमाश का चेहरा और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। फुटेज में तारीख भी गलत दर्ज है, जिससे जांच में कुछ दिक्कत आ रही है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेनेजुएला में घुसकर राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने वाला सैनिक गिरफ्तार:तख्तापलट पर सट्टा खेलकर 4 करोड़ कमाए, पहले से मिशन की जानकारी थी
    Next Article
    संस्कृत बोर्ड 10वीं में सृष्टि दीक्षित टॉपर:खुशबू सरोज दूसरे नंबर पर, तीसरे पर मुलायम सिंह यादव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment