Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कृत बोर्ड 10वीं में सृष्टि दीक्षित टॉपर:खुशबू सरोज दूसरे नंबर पर, तीसरे पर मुलायम सिंह यादव

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में स्टेट में टॉप किया है। खुशबू सरोज दूसरे और मुलायम सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे। दोनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। परिषद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) सभी कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। परीक्षाफल लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय से घोषित किया गया। छात्र अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इस वर्ष संस्कृत बोर्ड की परीक्षा प्रदेश के 241 केंद्रों पर 19 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कराई गई थी। परिषद के सचिव शिवलाल ने बताया कि परीक्षा में कुल 55 हजार 812 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 10वीं में 21 हजार 912, 11वीं में 14 हजार 156 और 12वीं में 14 हजार 156 परीक्षार्थी शामिल रहे। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद में एलजेपी(RVP) नेता के बाउंसर ने शादी में गोली चलाई, दुल्हन के जीजा को लगी
    Next Article
    SIT करेगी 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या की जांच:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 3 महिला अफसरों को जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment