Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 16 शहरों में बारिश, 38 में हीटवेव अलर्ट:15 दिन से बॉर्डर पर अटका मानसून, एक हफ्ते बाद एंट्री संभव; पारा 43.3°C

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के बॉर्डर पर पहुंचकर मानसून अटक गया है। इससे गर्मी बढ़ गई है। उमस से लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार सुबह से ज्यादातर शहरों में तेज धूप है। गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है। फिलहाल एक हफ्ते तक गर्मी अपने तेवर दिखाते रहेगी। आज 16 शहरों में बारिश और 38 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। IMD का कहना है कि आमतौर पर 20 जून तक मानसून यूपी में एंट्री कर लेता है। लेकिन, इस बार मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले 15 दिनों से यह महराजगंज के पास रुका है। आज-कल में इसके आगे बढ़ने और 28-29 जून तक यूपी में पहुंचने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज (43.3°C) देश में सबसे गर्म शहर रहा। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ, गाजीपुर और बलिया में बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। एक पेड़ उखड़कर कार पर गिरा। सड़क पर यूनिपोल गिरने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- यूपी में फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए पूर्वी यूपी में लू के हालात बने हुए हैं। अगले एक हफ्ते तक तापमान बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण और मध्य भारत से आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तर भारत में भी मौसम की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यूपी में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्रीजी ने पढ़ डाले अपनी शादी के मंत्र:दयाशंकर की एक्स वाइफ देंगी टेंशन; सांसद ने ओवैसी स्टाइल में अखिलेश को लपेटा
    Next Article
    लखनऊ आग- बेटे की लाश देखकर पिता बेहोश:बहन चीख-चीखकर रोई, कई बच्चों ने घर पर आखिरी कॉल किया; 7 घंटे में 15 पोस्टमॉर्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment