Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के चोलापुर में विरोध:डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को हटाए जाने पर दलित समाज हुआ आक्रोशित, पुलिस ने मामले को शांत कराया

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहिया गांव में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े झंडे को हटाए जाने को लेकर दलित समाज के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और बांस-बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। बताया जा रहा है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक दिन पहले दलित समाज के लोगों ने जुलूस के दौरान बाबा बटुक भैरवनाथ मंदिर के गेट पर अंबेडकर का झंडा लगाया था। गुरुवार सुबह जब लोगों ने झंडा गायब देखा, तो आक्रोश फैल गया। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पहले चरण में पुलिस ने झंडा दोबारा लगवाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। लेकिन इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग, जिनमें कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य भी शामिल थे, वहां पहुंच गए और गेट पर झंडा लगाए जाने का विरोध करने लगे। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने पुनः झंडा हटवा दिया। पुलिस का बयान और कार्रवाई मामले पर एडीसीपी वरुणा जोन आईपीएस लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में चक्का जाम और धरना चल रहा है। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि अंबेडकर से संबंधित एक पोस्टर जलाने की घटना की भी सूचना है। इस मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर झंडा लगाया गया था, वहां त्रिशूल भी लगा हुआ था, जिससे विवाद की संभावना थी। इसलिए एहतियातन झंडा हटवाया गया। साथ ही, पोस्टर जलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात फिलहाल गांव में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्यूआरटी को भी मौके पर लगाया गया है, जो रातभर निगरानी करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में जननी सुरक्षा में 3 एमओआईसी का वेतन रुका:डीएम ने कहा- किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
    Next Article
    बलरामपुर एमएलके कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गोष्ठी:महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा, कानून केवल संख्यात्मक प्रतिनिधित्व का विषय नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment