Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेल्डिंग करते युवक की दिल का दौरा आने से मौत:चित्रकूट में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, अचानक सीने में दर्द हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित आरके ट्रेडर्स में वेल्डिंग का काम करते समय एक मजदूर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह हुई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र जागेश्वर, निवासी कछार, पूर्व कोतवाली कर्वी, चित्रकूट के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेश पहाड़ी कस्बे में आरके ट्रेडर्स में वेल्डिंग का काम करता था। रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे वेल्डिंग करते समय अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। साथी मजदूर उसे तुरंत पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से राजेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा ही रहे थे कि रविवार दोपहर लगभग 1:00 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने घटनाक्रम की जानकारी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुसलमानों ने आंबेडकर का साथ दिया':लखनऊ में चन्द्रशेखर आजाद बोले- मिस्टर गांधी ने रोका था
    Next Article
    सेंट मीरा अकादमी में बैसाखी, अंबेडकर जयंती मनाई गई:नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परिसर में दिखा उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment