Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट मीरा अकादमी में बैसाखी, अंबेडकर जयंती मनाई गई:नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परिसर में दिखा उत्साह

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। सेंट मीरा अकादमी की मानसरोवर ब्रांच (आईसीएसई बोर्ड) में बैसाखी पर्व और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों में मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में भांगड़ा और गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में पंजाबी संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बैसाखी को खुशी, समृद्धि, एकता, मेहनत और भाईचारे के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बच्चों ने उनके व्यक्तित्व से मिलती-जुलती वेशभूषा धारण की। उन्होंने डॉ. अंबेडकर से जुड़ी प्रेरणादायक पंक्तियां और उनके विचारों को अपने वाचन कौशल से प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका और इंचार्ज वीरवती के साथ प्री-प्राइमरी कक्षाओं की सभी अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका अक्षरी प्रकाश, वित्त प्रबंधिका पर्णिका प्रकाश, मैनेजर अर्चना प्रकाश, प्रधानाचार्या नीरज चौधरी, उप सहायक प्रधानाचार्या मोहिनी गुप्ता और कोऑर्डिनेटर संध्या आनंद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेल्डिंग करते युवक की दिल का दौरा आने से मौत:चित्रकूट में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, अचानक सीने में दर्द हुआ
    Next Article
    पलवल में साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार:मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, यूपी के मेरठ से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment