Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में अधिवक्ताओं ने मिर्जापुर की घटना पर विरोध जताया:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, टहलते समय हुई थी हत्या

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में अधिवक्ता संघ फतेहगढ़ ने मिर्जापुर में एक अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को सौंपा, जिसमें हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 11 अप्रैल को मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह सुबह टहलने निकले थे। तभी दो बाइक सवार हमलावरों ने तमंचे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हत्यारों की पहचान हो जाने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी या उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। घटना से पहले भी हत्यारे राजेंद्र सोनकर ने राजीव सिंह को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। राजीव सिंह ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली कटरा में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती तो अधिवक्ता की हत्या जैसा गंभीर अपराध नहीं होता। यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस की मनमानी को दर्शाती है। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की अपेक्षा की है। उन्होंने कटरा कोतवाली में राजीव सिंह द्वारा पूर्व में दी गई धमकी के संबंध में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में अधिवक्ताओं पर होने वाले अत्याचारों और आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान अतेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, अजीत सिंह, शिवम श्रीवास्तव, राजीव कुमार, प्रेमपाल, संजय, अभिषेक, हरिश्चंद्र, अनिल, अरविंद, अनूप सिंह, अनुज कुमार, अरुण कुमार, संजीव लाल, संतोष कुमार, उदयवीर और रानी देवी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य सूचना आयुक्त ने RTI इम्प्लीमेंटेशन पर जताई नाराजगी:बोले- 75% मामलों में हस्तक्षेप के बाद मिली सूचना, 143 अधिकारियों पर कार्रवाई
    Next Article
    ध्रुव त्रिपाठी बोले- शिक्षक राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं:निपुण सम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment