Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ध्रुव त्रिपाठी बोले- शिक्षक राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं:निपुण सम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका पर दिया जोर

    2 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के लोहिया कला भवन में सोमवार को निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक की भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज का पथप्रदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्र अपने शिक्षक के व्यवहार, सोच और कार्यशैली का अनुसरण करते हैं, इसलिए शिक्षकों को अपने आचरण और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार विद्यालयों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और जिन स्कूलों में अभी कमियां हैं, उन्हें आगामी सत्र में शत-प्रतिशत निपुणता का लक्ष्य हासिल करना चाहिए। समारोह में जिले के परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) और खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 और 2 के छात्रों का डिजिटल आंकलन ऐप के माध्यम से कराया गया, जिसमें डायट के प्रशिक्षुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इससे शिक्षा की गुणवत्ता का वास्तविक आकलन संभव हो पाया है। एसआरजी अंशुमान सिंह ने जानकारी दी कि जिले में कुल 533 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। ब्लॉक स्तर पर भनवापुर 43 प्रतिशत निपुण विद्यालयों के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि लोटन 34 प्रतिशत के साथ दूसरे और बढ़नी व नौगढ़ 33 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और विभागीय समन्वय का परिणाम है। आने वाले समय में जिले के सभी विद्यालयों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए विशेष रणनीति पर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, एसपी अग्रवाल, बीईओ महेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश मिश्र, नीरज सिंह, धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र सिंह, विजय बहादुर, आशीष सिंह, अमित शुक्ला, करुणापति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में अधिवक्ताओं ने मिर्जापुर की घटना पर विरोध जताया:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, टहलते समय हुई थी हत्या
    Next Article
    आगरा में अग्निवीर भर्ती में ठगी करने वाला पकड़ा:मेडिकल पास कराने के लिए मांग रहा था डेढ़ लाख, एक साथी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment