Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आखिरी ओवर का रोमांच, 2 विकेट से बरनाहल की बाजी:152 रन का टारगेट चेज कर बरनाहल मास्टर्स की शानदार जीत

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के क्रिश्चियन फील्ड में आयोजित MTPL (मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग) में बरनाहल मास्टर्स ने सुल्तानगंज लायंस को 2 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें बरनाहल मास्टर्स ने 152 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। टॉस जीतकर बरनाहल मास्टर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तानगंज लायंस की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से शिनोज ने 29 रन, ओमवीर ने 27 रन और दीपचंद्र ने 21 रन का योगदान दिया। बरनाहल मास्टर्स के गेंदबाजों में राज चौहान और बृजेश ने दो-दो विकेट लिए। नितिन यादव ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरनाहल मास्टर्स की टीम ने 14.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम के लिए सुमित शुक्ला ने 39 रन, अजय ने 30 रन और बृजेश ने 24 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। सुल्तानगंज लायंस की ओर से जीत यादव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि शिनोज और पवन को दो-दो सफलताएं मिलीं। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बृजेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की कमेंट्री ऋषि चौहान और अरुणेश ने की। स्कोरिंग का जिम्मा प्रशांत दीक्षित और कृपाल सिंह ने संभाला। रवि सिंह और रवि कुमार ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई। इस दौरान विक्रम धाकरे, अंकुर, सतीश, आशु, सचिन, प्रवीण, अनुज अवतार, कुल प्रताप और अनुरुद्ध सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कमेंट्री के दौरान ऋषि चौहान ने कहा, यह मुकाबला MTPL का अब तक का सबसे रोमांचक मैच रहा, जिसमें आखिरी गेंद तक उत्साह बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर प्रतिमा पर वकीलों ने धरना दिया, मांगें रखीं:हाईकोर्ट के वकीलों ने कहा-10 लाख का कैशलेस इलाज सरकार कराए
    Next Article
    23 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से लखनऊ लाई जा रही थी, नेटवर्क खंगाल रही टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment