Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में गड़वारा विवाद के बाद चार एसडीएम बदले:जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने चार उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। यह फेरबदल गड़वारा नगर पंचायत में हुए एक विवाद के बाद किया गया है, जिसके चलते प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जाता है कि गुरुवार को नगर पंचायत गड़वारा में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य को नगर पंचायत कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया था, जिससे यह मामला गरमा गया। इस घटना के बाद विधायक राजेंद्र मौर्य ने उच्च अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई थी। इसी प्रकरण को इन प्रशासनिक फेरबदल की मुख्य वजह माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा को सदर तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। सदर में तैनात रहीं नैंसी सिंह को अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के पद पर भेजा गया है। इसी क्रम में, एसडीएम न्यायिक पट्टी अनुराग सिंह को रानीगंज का नया एसडीएम बनाया गया है। रानीगंज में तैनात रहे विमल कुमार को अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत रानीगंज तहसीलदार अजय संतोषी को भी उनके पद से हटाया गया है। उनकी जगह नायब तहसीलदार अंकित सिंह को प्रभारी तहसीलदार रानीगंज बनाया गया है। जिलाधिकारी के इस निर्णय के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक कसावट लाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मछली काटने वाली छुरी से लड़की का गला काटा:100 मीटर दूर फंदे पर लटका मिला UP का युवक; तय हो चुकी थी युवती की शादी
    Next Article
    बागपत में जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार:समय सीमा समाप्त होने से पहले क्षेत्र में घूम रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment