Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पलवल में साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार:मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, यूपी के मेरठ से पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    पलवल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में बैंक खाता धारकों से लेकर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले मुख्य आरोपियों तक की कड़ियों को जोड़ते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गहलब गांव निवासी जितेंद्र ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, हाल ही में मार्च महीने में उन्हें एक फेसबुक पेज से अपने छोटे भाई राहुल को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का ऑफर मिला था। फोन से जरिए किया संपर्क ठग ने मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क किया, कागजात मंगवाए और ऑफर लेटर भेजकर ज्वाइनिंग के नाम पर अग्रिम वेतन के रूप में 90 हजार रुपए अपने एसबीआई खाते में जमा करवा लिए। जब पीड़ित का भाई ज्वाइनिंग के लिए मंगलौर बंदरगाह पहुंचा, तो उसे वहां कोई नौकरी नहीं मिली, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। 1 लाख 18 हजार रुपए ठगे ठगों ने ज्वाइनिंग फीस और पासपोर्ट के नाम पर जितेंद्र से अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 18 हजार रुपए ठग लिए थे।साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक लेनदेन का विश्लेषण करने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ में छापेमारी की। पुलिस ने इस मामले में मेरठ निवासी वकील अहमद, फुरकान और अजहर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को यूपी से पकड़ा मुख्य आरोपी वकील अहमद के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य गरीब लोगों के बैंक खाते कमीशन पर लेकर उन्हें साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे। मुख्य आरोपी को रिमांड पर भेजा गिरफ्तार आरोपियों में से फुरकान और अजहर को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी वकील अहमद को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। पलवल के एसपी नीतीश अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि वे अनजान लिंक, फर्जी नौकरी के ऑफर और अग्रिम पैसे मांगने वाले लोगों के झांसे में न आएं। उन्होंने किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट मीरा अकादमी में बैसाखी, अंबेडकर जयंती मनाई गई:नन्हे बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परिसर में दिखा उत्साह
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच में शिव राज यादव बने प्रवक्ता:वसुधैव कुटुंबकम’ को वैश्विक स्तर पर साकार करने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment