Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुसलमानों ने आंबेडकर का साथ दिया':लखनऊ में चन्द्रशेखर आजाद बोले- मिस्टर गांधी ने रोका था

    7 hours ago

    1

    0

    ‘मिस्टर गांधी ने मुसलमानों को कुरान पर हाथ रखकर कसम खिलाया था कि वे बाबा साहेब का साथ न दें। लेकिन हमारे मुस्लिम भाइयों ने ऐसा नहीं किया और वो बाबा साहब के साथ खड़े रहे। बाबा साहब ने कमजोरों का साथ दिया।’ ये कहना है नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का। लखनऊ के अटल कन्वेंशन सेंटर में आज आजाद समाज पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इसमें पूरे उत्तर प्रदेश से ASP के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इस सम्मेलन में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी पोस्टर लेकर पहुंचे। जिसपर लिखा है ‘पिछड़े दलितो को न्याय दिलाओं’। 'मुसलमानों का नाम लेने से कुछ लोगों को लगता है करंट' सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुसलमानों का नाम लेने से कुछ लोगों को 'करंट' लगने लगता है। जैसे ही हमने मुसलमानों का जिक्र किया, कुछ लोगों को करंट लग गया। जिस दिन मुसलमानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा, उस दिन कई लोगों की “दुकान” बंद हो जाएगी। 'पिछड़ों को उनके अधिकार दिलाने के लिए किया जा रहा सम्मेलन' पार्टी के प्रदेश सचिव अनिकेत ने बताया कि 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' पिछड़ों और किसानों को उनके अधिकार दिलाने और जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। अनिकेत ने कहा कि लगातार पिछड़े समाज के साथ अन्याय हो रहा है। पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं । हमारी मांग है कि पिछड़ा वर्ग के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक आरक्षण लागू किया जाए। जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व और नौकरी में आरक्षण दिया जाए। 27% पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का सभी सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल लागू किया जाए। आरक्षण को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगे। देखिए 3 तस्वीरें… कार्यक्रम की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत:21 अप्रैल को महोबा से आनी थी बारात, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    वेल्डिंग करते युवक की दिल का दौरा आने से मौत:चित्रकूट में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, अचानक सीने में दर्द हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment