Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वजन कम करने की कोशिश में बेहोश हुआ भारतीय खिलाड़ी:एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण सान्याल, पिता पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी वरुण सान्याल एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उन्हें 77 kg वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल से पहले मेडिकली अनफिट घोषित कर दिया गया। मुकाबले के लिए वजन कम करने के दौरान सौना बाथ लेने में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और मेडिकल टीम तक पहुंचाने में मदद की। वरुण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के बेटे हैं। सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे वरुण घटना की जानकारी मिलने के बाद MMA इंडिया के अध्यक्ष निखिल कुंदर और भारतीय अधिकारी भी वहां पहुंचे। डॉक्टरों ने वरुण की जांच की और उन्हें अनफिट घोषित कर दिया। इस कारण वे 77 kg वेट के क्वार्टर फाइनल में नहीं उतर सके। उनका क्वार्टर फाइनल बहरीन के मुखम्मद नबीयेव से होना था। वरुण को प्रीलिमिनरी राउंड में बाई मिली थी, इसलिए वे सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। जापान तक लंबा सफर, रूम मिलने में भी 10 घंटे लगे 27 साल के वरुण लंदन से मुंबई और फिर सिंगापुर होते हुए जापान पहुंचे थे। नागोया पहुंचने के बाद एक्रेडिटेशन से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण उन्हें गेम्स विलेज में कमरा मिलने में 10 घंटे से ज्यादा समय लग गया। कमरा मिलने के बाद भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस कमरे में उन्हें ठहराया गया था, उस पर दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपना दावा किया था। इससे उन्हें आराम के लिए उपलब्ध समय और कम हो गया। बिस्तर तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह थक चुके थे वरुण ने मीडिया से कहा, ‘जब मैं आखिरकार अपने कमरे में पहुंचा और बिस्तर पर गिरा, तब मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका था।’ डॉक्टरों की मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण वरुण 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में नहीं उतर सके। इस तरह उनका एशियन गेम्स अभियान मुकाबला खेले बिना ही खत्म हो गया। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड:श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर:दोनों राइफल शूटिंग में आए; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी पदक पक्का
    Next Article
    एशियाड-भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया:दीपिका ने 8 गोल दागे, इशिका की हैट्रिक; मेंस टीम भी जीती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment