Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियाड-भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया:दीपिका ने 8 गोल दागे, इशिका की हैट्रिक; मेंस टीम भी जीती

    4 hours ago

    2

    0

    भारतीय हॉकी टीमों ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। काकामिगाहारा में विमेंस टीम ने पूल-B के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने 8 गोल किए, जबकि इशिका ने हैट्रिक लगाई। वहीं, मेंस टीम ने पूल-A के मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से शिकस्त दी। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 4 गोल किए। दीपिका सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं दीपिका एशियन गेम्स के एक विमेंस हॉकी मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 8वें, 22वें, 25वें, 33वें, 36वें, 38वें, 41वें और 54वें मिनट में गोल किए। भारत की ओर से इशिका ने हैट्रिक लगाई। नवनीत कौर और ललथांतलुआंगी ने दो-दो गोल किए, जबकि लालरेमसियामी, बलजीत कौर, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया। पहले हाफ में 8 गोल आए, लालरेमसियामी ने खोला खाता भारत ने शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाया। लालरेमसियामी ने 7वें मिनट में करीब से फील्ड गोल कर भारत का खाता खोला। इसके एक मिनट बाद दीपिका ने गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। इशिका ने 11वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो के पास पर गोल किया। इसके एक मिनट बाद बलजीत कौर ने भारत का चौथा गोल किया। नेहा ने 18वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। दीपिका ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से अपना दूसरा गोल किया। नवनीत कौर ने 23वें मिनट में गोल किया। दीपिका ने 25वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को हाफ टाइम तक 8-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी जारी रहा गोलों का सिलसिला हाफ टाइम के बाद भारत ने हमले और तेज कर दिए। दीपिका ने 33वें, 36वें, 38वें और 41वें मिनट में लगातार चार गोल किए। इसके बाद इशिका ने 42वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। ललथांतलुआंगी और साक्षी राणा ने 43वें मिनट में एक-एक गोल किया। नवनीत कौर ने 45वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। ललथांतलुआंगी ने 51वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दीपिका ने 54वें मिनट में आठवां गोल किया और इसी मिनट इशिका ने भी अपना तीसरा गोल कर भारत का स्कोर 19-0 कर दिया। सविता पूनिया का 320वां इंटरनेशनल मैच अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने अपना 320वां इंटरनेशनल मैच खेला। इसके साथ ही वह वंदना कटारिया के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गईं। उज्बेकिस्तान की टीम पूरे मैच में भारतीय गोल के सामने ज्यादा मौके नहीं बना सकी। भारत ने गेंद पर दबदबा बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए। -------------------------------------------- भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड:श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वजन कम करने की कोशिश में बेहोश हुआ भारतीय खिलाड़ी:एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण सान्याल, पिता पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार
    Next Article
    भारत और श्रीलंका के बीच कब खेला जाएगा गोल्ड मेडल मैच, पाकिस्तान के पास भी एक पदक जीतने का मौका

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment