Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर रेलवे महाप्रबंधक हरदोई स्टेशन के निर्माण कार्य से असंतुष्ट:जनवरी 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार दोपहर हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अपनी स्पेशल ट्रेन से पहुंचे महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वे कार्यों की प्रगति से असंतुष्ट दिखे और उन्होंने इंजीनियरों को मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल तथा फुट ओवर ब्रिज को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने अधिकारियों से स्टेशन की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि हरदोई रेलवे स्टेशन पर औसतन करीब 13,000 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। वर्तमान में यहां केवल बाइक पार्किंग की सुविधा है, लेकिन भविष्य में कारों के लिए भी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। यह निर्माण कार्य 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत किए जा रहे हैं। इनमें एक आधुनिक दो मंजिला स्टेशन भवन, पूछताछ केंद्र, नया टिकट घर और फुटओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है। यह कार्य 2023 में शुरू हुआ था और संबंधित संस्था को मई 2025 तक इसे पूरा करना था। कार्य समय पर पूरा न होने पर महाप्रबंधक ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनवरी 2027 तक निर्माण से संबंधित सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने पॉइंट्स मैन और इलेक्ट्रिक टीआरडी कर्मचारियों से उनके उपकरणों और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी महाप्रबंधक को सौंपा। इस मौके पर मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, मुरादाबाद मंडल के सीईओ मोहम्मद असलम, स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीना और सीएमआई अम्बुज मिश्रा सहित कई अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका:कुर्क संपत्ति को रिलीज न करने पर डीएम गाजीपुर को पक्षकार बनाया
    Next Article
    बदायूं में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment