Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका:कुर्क संपत्ति को रिलीज न करने पर डीएम गाजीपुर को पक्षकार बनाया

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी ने अवमानना याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद कुर्क संपत्ति रिलीज़ नहीं की जा रही है। इसे लेकर ही अवमानना याचिका दाखिल हुई है। इसमें डीएम गाजीपुर को पक्षकार बनाया गया है। हाईकोर्ट में अफजाल के चचेरे भाई मंसूर अंसारी ने भी अवमानना याचिका दायर की है। मंसूर अंसारी की कुर्क दुकानों को हाईकोर्ट ने रिलीज करने का आदेश दिया था। इस मामले में भी आदेश का पालन नहीं किया गया। याचिका में कहा गया कि दोनों ही मामलों में डीएम ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया है। इसी के बाद की पत्नी फरहत अंसारी और चचेरे भाई मंसूर अंसारी ने हाईकोर्ट का रुख किया है। दोनों की तरफ से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय याचिका दाखिल की है। अवमानना याचिकाओं पर इसी हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई भी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नदियों की लड़ाई में सुदामा की जीत:बस्ती में झुका प्रशासन, सातवें दिन टूटा अनशन
    Next Article
    उत्तर रेलवे महाप्रबंधक हरदोई स्टेशन के निर्माण कार्य से असंतुष्ट:जनवरी 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment