Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी कालीचरण ने अपनी 20 वर्षीय बेटी काजल की शादी करीब छह महीने पहले नतिनीपुर गांव के सुभाष से की थी। पिता कालीचरण ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य था और बेटी ने कभी कोई शिकायत नहीं की थी। कालीचरण के अनुसार, आधी रात को उन्हें ससुराल पक्ष से फोन आया और बेटी की मौत की सूचना दी गई। सुबह जब वे ससुराल पहुंचे, तो घर से कुछ दूरी पर एक नीम के पेड़ पर काजल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मायके वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर रेलवे महाप्रबंधक हरदोई स्टेशन के निर्माण कार्य से असंतुष्ट:जनवरी 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए
    Next Article
    रामपुर में वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति का मिलेगा दोबारा मौका:तकनीकी खामियों के कारण छूटे छात्रों के लिए पोर्टल जल्द खुलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment