Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गंगा में डूबा युवक:SDRF ने भी चलाया सर्च अभियान, देर रात तक नहीं मिला सुराग

    12 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम गंगा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से तलाश जारी है। देर रात तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, उन्नाव के करोबन गांव निवासी श्रेयांश तिवारी (पुत्र विमलेश तिवारी) अपने साथियों के साथ फोन-पे कंपनी के साउंड बॉक्स लगाने के काम से दबौली गांव आए थे। उनके साथ लखनऊ निवासी विकास कुमार, हर्ष कश्यप, ऋषभ मिश्रा और राहुल सोलंकी भी थे। काम पूरा करने के बाद सभी साथी पास के हिंदूपुर गांव के निकट गंगा नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान श्रेयांश तिवारी गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना शाम करीब सात बजे साथियों ने फतेहपुर चौरासी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में युवक की तलाश शुरू की। स्थानीय गोताखोरों ने देर रात बारह बजे के बाद तक युवक की तलाश जारी रखी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक श्रेयांश का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने घटना की जानकारी श्रेयांश के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की तलाश लगातार जारी है और बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर दानपात्र हेराफेरी मामला:9 साल पुराने केस की सीजीएम कोर्ट में सुनवाई, 15 जुलाई अगली तारीख
    Next Article
    मिर्जापुर में 2 से 4 जुलाई तक यूपी-टीईटी परीक्षा:18 केंद्रों पर 7,392 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ठहरने की होगी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment