Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 2 से 4 जुलाई तक यूपी-टीईटी परीक्षा:18 केंद्रों पर 7,392 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ठहरने की होगी व्यवस्था

    13 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्राचार्यों, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रहें और प्रत्येक परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश द्वार पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी तथा उनके मोबाइल और बैग सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाए जाएंगे। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था डीएम पवन कुमार गंगवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि जो अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले जनपद पहुंचते हैं, उनके ठहरने की व्यवस्था निकटवर्ती विद्यालयों अथवा अन्य सुरक्षित स्थानों पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए, ताकि अभ्यर्थियों को बस अड्डे या रेलवे स्टेशन पर रात न बितानी पड़े। 18 केंद्रों पर 7,392 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि जनपद में कुल 7,392 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक डिग्री कॉलेज, चार राजकीय विद्यालय और 13 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। 2 से 4 जुलाई तक होगा आयोजन यूपी-टीईटी परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो पालियों तथा 4 जुलाई को केवल प्रथम पाली में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को प्रथम पाली के लिए सुबह 8:45 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा में डूबा युवक:SDRF ने भी चलाया सर्च अभियान, देर रात तक नहीं मिला सुराग
    Next Article
    बदायूं में दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में घायल:गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती, SI भी जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment