Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांग हैं साबित करने को संघर्ष:CMO ऑफिस में व्हीलचेयर नहीं, रेंग कर सर्टिफिकेट कार्यालय पहुंचते लोग

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले दिव्यांगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। व्हीलचेयर की कमी और नुकीले स्लोप के कारण उन्हें असहनीय कष्ट झेलना पड़ रहा है। शासन ने प्रमाण पत्र और रिन्यूअल के लिए हर सोमवार का दिन निर्धारित किया है, लेकिन यहां व्यवस्था नाममात्र की है। सोमवार को सुबह आठ बजे से ही कार्यालय में दिव्यांगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। कोई पैर से दिव्यांग है, तो कोई नेत्रहीन। कोई बिना सहारे खड़ा भी नहीं हो पाता, तो कोई ई-रिक्शा पर सवार होकर आता है। इन मुसीबतों के बावजूद व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं। 50 वर्षीय रोही बेगम अपनी बेटी के सहारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। चलने में असमर्थ होने के बावजूद व्हीलचेयर न मिलने पर उन्हें नुकीले स्लोप पर रेंगते हुए दफ्तर तक जाना पड़ा। इस दौरान उन्हें भयंकर दर्द का सामना करना पड़ा। दिव्यांग अंकित ने बताया हर सोमवार को सैकड़ों दिव्यांग आते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं। न व्हीलचेयर, न प्राथमिक सहायता। नेत्रहीन रीता देवी बोलीं, "ढलान इतना खतरनाक है कि गिरने का डर लगा रहता है। कार्यालय में पहुंचने पर भी लंबी कतारें और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। मेजा से आए रामधनी का कहना है कि वह सुबह से आए हैं । छ घंटे से जमीन पर बैठे हैं। अभी तक काम नहीं हुआ। जल्दी के काम हो जाए इसलिए बिना खाए पिए घर से निकल आए लेकिन को मतलब नहीं निकला। मांडा के रहने वाले बुद्धिराम ने कहा कि आठ घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कि प्रमाणपत्र बन जाए लेकिन काम हुआ नहीं । प्रशासन को तत्काल व्हीलचेयर, रैंप और सहायकों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि दिव्यांगों का कष्ट कम हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया:एसपी- बोले अग्निशमन कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की रक्षा करते हैं
    Next Article
    27 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत:अंबेडकर जयंती के लिए चंदा एकत्र करते समय पेट दर्द के बाद हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment