Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बाबा साहब जयंती पर निकली शोभायात्रा:डॉ. आंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अंबेडकर युवक संघ द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला पक्का बाग से हुआ। विधायक सक्सेना ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और 'जय भीम' के नारों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी। शोभायात्रा में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि जैसी महान विभूतियों की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के जरिए डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को दर्शाया गया। मार्ग में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश को एक मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने समाज के शोषित और वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाए। विधायक ने यह भी कहा कि आज प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है, जिसका श्रेय बाबा साहब को जाता है। विधायक ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार सागर, महेश कुमार सागर, जबर सिंह सागर, महावीर सिंह, अमर सिंह, राकेश सागर, राजेंद्र सागर, आनंद प्रकाश वाल्मीकि, विल्सन कुमार और रामप्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शोभायात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT-K में नाटक से बताई डीएनए संरचना की खोज:कैंपस के आडिटोरियम में सजा स्टेज फोटोग्राफ 51 का हुआ मंचन
    Next Article
    झांसी में रेलकर्मी गश खाकर गिरा, तीन मिनट में मौत,VIDEO:होटल पर चाय पार्सल कराने पहुंचे थे 29 साल के अजय, लोग मिर्गी समझकर करते रहे टोटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment