Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के कोईराजपुर में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर उत्साहपूर्वक भाग लिया

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी जनपद के हरहुआ ब्लॉक स्थित कोईराजपुर गांव में भी धूमधाम से मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांव में उत्सव का माहौल रहा। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक गतिविधियों से हुई। इसके बाद गांव में एक जुलूस निकाला गया। जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाकर शामिल किया गया था। यह जुलूस कोईराजपुर गांव से शुरू होकर रिंग रोड की ओर बढ़ा और लगभग 5 किलोमीटर तक आसपास के कई गांवों से गुजरा। जुलूस में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए बाबा साहेब के जयकारे लगा रहे थे। जुलूस के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने इसमें शामिल होकर डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को याद किया। जुलूस में लोग झंडे, बैनर और बाबा साहेब के संदेशों को लेकर चल रहे थे। लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद जुलूस गांव में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं। युवाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो':BJP विधायक बोले- उनमें कुछ देने की क्षमता है, बड़े नेता बेवकूफ बना रहे
    Next Article
    किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की तैयारी:डीएम ने दिए नुकसान के सर्वे के निर्देश, खेतों में भड़की आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment