Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया:एसपी- बोले अग्निशमन कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की रक्षा करते हैं

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में मंगलवार को अग्निशमन विभाग परिसर में अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आग से बचाव और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अग्निशमन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फायर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस गार्द द्वारा शोक-शस्त्र करते हुए शहीदों को सलामी दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को पिन फ्लैग लगाए तथा वाहनों पर लगाने हेतु स्टीकर व पैम्फलेट वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि अग्निशमन कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की रक्षा करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनका बलिदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनपद के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को आग से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। । रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ अग्नि सुरक्षा संबंधी पैम्फलेट्स वितरित किए गए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से स्कूलों, संस्थानों, व्यावसायिक भवनों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि से रोकथाम हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपायों, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी गई। ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, गैस सिलेंडर और विद्युत तारों के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया गया, ताकि आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके। आमजन से अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल:कहा-भाजपा की सरकार दमनवाली है, 2027 में इन्हें बाहर करेंगे
    Next Article
    दिव्यांग हैं साबित करने को संघर्ष:CMO ऑफिस में व्हीलचेयर नहीं, रेंग कर सर्टिफिकेट कार्यालय पहुंचते लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment