Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल:कहा-भाजपा की सरकार दमनवाली है, 2027 में इन्हें बाहर करेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर कांग्रेस ने 14 अप्रैल को राजधानी लखनऊ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी ने दिनभर कई कार्यक्रम किए। अजय राय के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक को साधने का संदेश भी दिया। हजरतगंज में माल्यार्पण से शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सुबह हजरतगंज चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने बाबा साहब के विचारों को याद किया। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी इसके बाद अजय राय प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा हुई। गोमतीनगर में जनसंपर्क और भंडारे में शिरकत दोपहर में अजय राय गोमतीनगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां भंडारे और जनसंपर्क के जरिए आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया। अजय राय बोले- विपक्ष फेल, कांग्रेस एक्टिव अजय राय ने नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर कहा- सरकार जहां भी अत्याचार, अन्याय कर रही है, वहां कांग्रेस एक्टिव है। विपक्ष फेल है, कांग्रेस एक्टिव है। सरकार दमन वाली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हजरतगंज में अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती:विशाल रैली निकली गई, बाबा साहब को किया गया नमन
    Next Article
    ललितपुर में अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया:एसपी- बोले अग्निशमन कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की रक्षा करते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment