Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जली:दोस्तपुर थाना क्षेत्र की तीन ग्राम सभाओं में हादसा, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र की वभरौली ग्राम सभा में मंगलवार को गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का तत्काल प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर कादीपुर से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही दोस्तपुर थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डायल 112 की टीम के सिपाही अनूप सिंह और मोहित ने भी स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। हल्का लेखपाल अरुण यादव ने मौके का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित किसानों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके। इस अग्निकांड में सतदेव, भूग्गी लाल, सूरज, विजय निषाद, संतोष सिंह, जंत्री लाल निषाद, कौशल सिंह, हीरा लाल निषाद, संजय, जोगी लाल, मास्टर रामजी निषाद, विपिन तिवारी और सोनू तिवारी सहित कई किसानों की फसलें जल गई हैं। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि, घटना के दौरान एसडीएम और तहसीलदार मौके पर नहीं पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में रेलकर्मी गश खाकर गिरा, तीन मिनट में मौत,VIDEO:होटल पर चाय पार्सल कराने पहुंचे थे 29 साल के अजय, लोग मिर्गी समझकर करते रहे टोटके
    Next Article
    छात्रा से लव मैरिज शादी के बाद मारपीट:पति समेत 11 पर मुकदमा, 2 साल पहले की थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment