Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती:विशाल रैली निकली गई, बाबा साहब को किया गया नमन

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस में संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में आगरा रूट से एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए खंदारी गढ़ी स्थित अंबेडकर पार्क और फिर ओडपुरा स्थित पार्क पहुंची। रैली में शामिल युवा काफी उत्साहित नजर आए। इन पार्कों में बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अंबेडकर पार्कों के अलावा, सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन चरित्र और समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सरकारी दफ्तरों में मनाई जयंती रैली में मुख्य रूप से रामवीर सिंह भैयाजी, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, केसी निराला, बंटी भैया, सुषमा सिंह, राजपाल सिंह पूनिया, प्रभा सिंह, लोकेंद्र सिंह, विजय सिंह प्रेमी, ललित विमल सहित काफी लोग मौजूद थे। पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने ओढ़पुरा स्थित 'पंच तीर्थ' अंबेडकर पार्क में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न सरकारी दफ्तरों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए और डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। रैली में शामिल लोग। अंबेडकर पार्क में होता कार्यक्रम। बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा। डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा नेता बृजमोहन राही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कांस्टेबल से एमएससी छात्रा से किया रेप, FIR:नौकरी व शादी का दिया झांसा, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
    Next Article
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल:कहा-भाजपा की सरकार दमनवाली है, 2027 में इन्हें बाहर करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment