Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांस्टेबल से एमएससी छात्रा से किया रेप, FIR:नौकरी व शादी का दिया झांसा, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    5 hours ago

    1

    0

    नौकरी और शादी का झांसा देकर रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल ने एमएससी छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कांस्टेबल ने उसकी अश्लील फोटो वीडियों बनाकर वायरल की धमकी देकर दो माह तक रेप किया और शादी से मुकर गया। शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जनवरी 2026 में ट्रेन में हुई थी मुलाकात रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह एक हॉस्टल में रहकर गणित विषय से एमएससी करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। पीड़िता का मुताबिक 19 जनवरी 2026 को कानपुर सेंट्रल से आगरा परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान उसकी ट्रेन में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। योगेंद्र ने बताया कि वह सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है। बातचीत के बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान–प्रदान हुआ और कांस्टेबल योगेंद्र ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान योगेंद्र ने उसे शादी का प्रस्ताव रखा, उसकी मां से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि शादी के साथ–साथ नौकरी भी लगवा देगा। छात्रा के मुताबिक 22 फरवरी 2026 की रात योगेंद्र ने उसे रिजर्व पुलिस लाइन के पास बुलाया और जबरन रेप किया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। फिर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। 8 अप्रैल को कांस्टेबल ने बुलाकर उसके संग रेप किया और बोला कि अब न शादी करूंगा और न ही नौकरी लगवाऊंगा। आरोपी कांस्टेबल ने शिकायत करने पर अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई, आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक ने अंबेडकर जयंती के होर्डिंग फाड़े:6 घंटे के अंदर गिरफ्तार हुआ, सपा बोली- ऐसे कामों में भाजपा के लोग शामिल
    Next Article
    हाथरस में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती:विशाल रैली निकली गई, बाबा साहब को किया गया नमन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment