Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक ने अंबेडकर जयंती के होर्डिंग फाड़े:6 घंटे के अंदर गिरफ्तार हुआ, सपा बोली- ऐसे कामों में भाजपा के लोग शामिल

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक युवक ने अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले कुछ होर्डिंग फाड़ दिए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने युवक के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दी। शिकायत के 6 घंटे के अंदर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान हिमांशु मिश्रा के रूप में हुई है। घटना 1090 चौराहे के पास की है। इस घटना की सपा ने निंदा की है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा- ऐसे लोग संविधान के नहीं मानते। कहीं-न-कहीं इसमें भाजपा के लोग शामिल होंगे, क्योंकि वही संविधान और बाबा साहब के विरुद्ध हैं। यह बात उन्होंने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हजरतगंज के एक होटल में आयोजित ‘बाबा साहब हैं तो हम हैं’ कार्यक्रम के दौरान कही। सपा ने ही लगवाए थे होर्डिंग समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा कि1090 चौराहा के पास हमने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से संबंधित होर्डिंग लगाए गए थे। उन्हें फाड़ दिय गया है। यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की होर्डिंग को फाड़ने और काटने वाले बीमार मानसिकता के लोग हैं। इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय है। पोस्टर को फाड़ने वाले कभी भी उनके विचारों को नहीं फाड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी के लोग आज पूरे देश और प्रदेश में बाबा साहेब की जयंती को धूमधाम से मना रहे हैं। हम लोग सबको यह बताना चाहते हैं कि बाबा साहब हैं तो हम हैं। आज भाजपा से सबको खतरा है। ‘फर्जी दिखावा कर रही है भाजपा’ सपा नेता चांद ने कहा कि 12 दिसंबर 1949 को बाबा साहब का पुतला फूंका गया था। आज जो भाजपा है ये उस समय संघ हुआ करती थी। उन्हीं लोगों ने यह काम किया था। जब बाबा साहब जीवित थे तो जनसंघ ने पुतला जलाने का काम किया था। अब भाजपा दीये जलाकर फर्जी दिखावा कर रही है। भाजपा के लोग बाबा साहब को और उनके दिए हुए संविधान को नहीं मानते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में गहराया पेयजल संकट:5 दिन से खराब ट्यूबवेल, लोगों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    कानपुर में कांस्टेबल से एमएससी छात्रा से किया रेप, FIR:नौकरी व शादी का दिया झांसा, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment