Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    27 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत:अंबेडकर जयंती के लिए चंदा एकत्र करते समय पेट दर्द के बाद हुई मौत

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में अंबेडकर जयंती के दिन 27 वर्षीय युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित पुत्र नरेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से गांव में दुख का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र सिंह गांव में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्थिति बिगड़ती देख उसके पिता उसे तत्काल कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था बताया जा रहा है कि मृतक सुबह तक पूरी तरह स्वस्थ था और उसने परिवार के साथ सामान्य रूप से नाश्ता भी किया था। अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत हो जाने से परिजन सदमे में हैं। अमरेंद्र सिंह एक शिक्षित युवक था, जिसने बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी। वर्तमान में वह अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। परिवार के पास लगभग तीन बीघा खेती है। मृतक का एक छोटा भाई भी है और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग हैं साबित करने को संघर्ष:CMO ऑफिस में व्हीलचेयर नहीं, रेंग कर सर्टिफिकेट कार्यालय पहुंचते लोग
    Next Article
    इटावा में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित हुआ:डीएम ने बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण, कहा- कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment