Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित हुआ:डीएम ने बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण, कहा- कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि और कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत में के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी का 135वां जन्म दिवस मनाया जा रहा है, जो समाज में समानता और न्याय के लिए उनके योगदान को याद करने का दिन है। कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा ने किया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता स्थापित करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने गरीब, महिला, नौजवान और किसानों के अधिकारों के लिए काम किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि “दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाओ” उनका मूल मंत्र था। कहा- संघर्ष और संविधान निर्माण में भूमिका निभाई उन्होंने बताया कि का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल को हुआ था। बचपन में छुआछूत जैसी समस्याओं के बावजूद उन्होंने शिक्षा हासिल की और समाज की कुरीतियों को तोड़ा। उन्होंने देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, उप जिलाधिकारी न्यायिक सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत:अंबेडकर जयंती के लिए चंदा एकत्र करते समय पेट दर्द के बाद हुई मौत
    Next Article
    सपाइयों में धक्कामुक्की, अंबेडकर प्रतिमा ही ढक गई:पूर्व मंत्री वाटर कूलर लेकर पहुंचे, प्रयागराज में डॉ. अंबेडकर के लिए अलग अंदाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment