Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपाइयों में धक्कामुक्की, अंबेडकर प्रतिमा ही ढक गई:पूर्व मंत्री वाटर कूलर लेकर पहुंचे, प्रयागराज में डॉ. अंबेडकर के लिए अलग अंदाज

    5 hours ago

    1

    0

    संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन अबकी बार ज्यादा जोरशोर और कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव करीब है, ऐसे में डॉ. अंबेडकर के सहारे हर पार्टी, नेता और संगठन अपनी नैया पार लगाने की कोशिश में है। प्रयागराज में सुबह से ही डॉ. अंबेडकर को याद करने के लिए नेतागण सड़क पर नजर आने लगे। फूल माला पहनाकर वीडियो बनाए गए तो कहीं केट काटकर खिलाया गया। समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम और उसमें अफरातफरी न हो, ऐसा कम होता है। डॉ. अंबेडकर को याद करने के सिलसिले में भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं। अंबेडकर प्रतिमा के सामने फोटो खिंचाने के लिए सपाई धक्कामुक्की करते रहे। यहां तक की डॉ. अंबेडकर की मूर्ति ही सपाइयों की भीड़ से पीछे रह गई और छिप सी गई। भाजपाई भी कहां पीछे रहते। शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी अपने थोड़े से कार्यकर्ताओं संग वाटर कूलर लेकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा धोते नजर आए और फूल माला पहनाई। रात से तैयारी थी, सुबह निकल पड़े डॉ. अंबेडकर के लिए सभी पार्टियों की ओर से रात में ही तैयारी कर ली गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित अंबेडकर चौराहे पर सुबह 10:00 बजे वकीलों ने माला पहनाया। अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रयागराज में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबासाहेब को याद किया। हाईकोर्ट चौराहे पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया है, वह आज भी हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने आगे बताया कि जनपद में करीब 500 स्थानों पर बाबासाहेब की जयंती मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में संगोष्ठी, गोष्ठी, पुष्पांजलि और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रसारित किया जा रहा है। सबसे पहले बीजेपी नेता पहुंच गए हाईकोर्ट चौराहे पर बीजेपी के नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहब अमर रहे की नारेबाजी की। भाजपा नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, फूलपुर से बीजेपी सांसद प्रवीण पटेल और महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के समय से बाबा साहब के जन्मदिन पर कार्यक्रम करती आ रही है। फूलपुर से बीजेपी सांसद प्रवीण पटेल ने कहा है कि बीजेपी ने पूरे 15 दिन का कार्यक्रम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस को लेकर तय किया है। पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी सुबह डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंची।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित हुआ:डीएम ने बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण, कहा- कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया
    Next Article
    यूपी में पहली बार होगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव:लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 और 16 अप्रैल को देशभर के एक्सपर्ट होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment