Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने की बुजुर्ग से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, VIDEO:थाने में कहा- चप्पल उतारकर अंदर बैठो, एसपी ने किया निलंबित

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई के कछौना थाने में एक बुजुर्ग फरियादी के साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा शिवबाबू को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित की पहचान राजेश पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम मडिया मजरा, कलौली, थाना कछौना के रूप में हुई है। वह गांव में जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। वीडियो में दरोगा शिवबाबू फरियादी को धमकाते और थाने में जबरन बैठाने का दबाव बनाते दिख रहे हैं। बुजुर्ग को 'चप्पल उतारकर बैठो' जैसे अपमानजनक शब्द भी कहे गए। देखिए दो तस्वीरें… एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया, थाना कछौना में दरोगा शिवबाबू ने फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की। वीडियो सामने आने पर एसपी अशोक मीणा ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में किसानों का निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन:प्राइवेट स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाया, निजी स्कूलों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल:पीलीभीत में बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment