Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में किसानों का निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन:प्राइवेट स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाया, निजी स्कूलों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में किसान यूनियन ने निजी स्कूलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज पहुंचे किसानों ने प्राइवेट स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारा लगाया। प्रदर्शन में शामिल आलोक ने कहा कि दिन प्रतिदिन प्राइवेट स्कूलों की दबंगई और मनमानी बढ़ती जा रही है। इन शिक्षा माफियाओं के खिलाफ हम लोग सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। विभिन्न किसान संगठनों से जुड़ी महिलाएं और ग्रामीण नागरिक हाथों में हरे-सफेद झंडे और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन में आए । प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का कब्जा हो गया है, जिससे गरीब और किसान परिवारों के बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। शिक्षा जो प्रत्येक इंसान की सबसे बड़ी जरूरत है आज इसका सीधा संबंध व्यापार से हो गया है। यही कारण है कि दिन प्रतिदिन शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही है। सरकार से हमारी मांग है कि शिक्षक को बेहतर बनाया जाए और प्रत्येक गरीब बच्चों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निजी स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थानों की मनमानी भी खूब बढ़ रही है। फीस में , दाखिले में धांधली और सरकारी नियमों की अनदेखी आम हो गई है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को उठाना पड़ रहा है। सरकार से मांग किया कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और मनमानी पर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर जल्दी इस पर कार्य नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में हर एक जिलाधिकारी का कार्यालय घेरने का काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा बीजेपी जिप अध्यक्ष ने रामायण-गीता पर दिया विवाद बयान:बोले-कथावाचक संविधान पर चर्चा से बचते हैं, डर है कि लोग अधिकारों को लेकर जागरूक हो जाएंगे
    Next Article
    दरोगा ने की बुजुर्ग से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, VIDEO:थाने में कहा- चप्पल उतारकर अंदर बैठो, एसपी ने किया निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment