Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में भोगीपुरा स्थित प्रकाश नगर में ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में सड़क पर डेड बॉडी मिली है। इससे क्षेत्र में हड़कप मच गया। बॉडी को देख लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना शाहगंज को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम भेज दिया। शव की पहचान मेवाती गली निवासी अजगर अली (55) के रूप में हुई है। मृतक अजहर का कुछ महीनो से GST अधिकारी से विवाद चल रहा था। अजहर ने GST अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ अधिकार ने जुर्माना न देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद अजहर ने अधिकारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। परिवार ने अजहर की मौत पर हत्या का आरोप लगा है। परिवार में अजहर की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पत्नी सदमें है, घर में अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। भतीजे अरशद ने बताया- चाचा अजहर अली का ट्रांसपोर्ट का काम है, हर बार की तरह आज भी वे रात शुक्रवार को जयपुर के लिए जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। उनका रात 2 बजे फोन आया था। बताया कि GST अधिकारी ने गाड़ी को पकड़ लिया है, वे अब GST ऑफिस जा रहे है। इसके बाद कोई फोन नहीं आया, गाड़ी छूट गई क्या नहीं। कुछ देर बाद हमने फोन किया तो बंद जा रहा था। जहां हमारी ट्रांसपोर्ट कंपनी है वहां से तीन घंटे बाद करीब 5 बजे फोन आया, कि अजहर भाई का शव पड़ा है। इसके बाद हम सभी लोग पहुंच गए। मौके पर जब पहुंचे तो देखा की चाचा के सिर में चोट के निशान है। और उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस के पास एक वीडियो है, उसमें लग रहा की चाचा को एक कार फेंक कर गई है। और किसी ने उनकी हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र की सीसीटीवी देखे जा रहे है। जिससे पता चल सके की कार से एक्सीडेंट हुआ है, या फिर कार में से अजहर को फेंका गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कई दिनों तक नहीं उठ रहा कूड़ा:असम में चुनाव के चलते सफाईकर्मी घर गए, कंपनियां बोलीं वैकल्पिक इंतजाम से उठ रहा कूड़ा
    Next Article
    अयोध्या डीएम ने गेहूं कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया:पारदर्शिता से डेटा अपलोड के निर्देश, 1.02 लाख हेक्टेयर में हुई खेती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment