Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-लखनऊ रूट पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक:56 ट्रेनें हो रहीं प्रभावित, बसों के फेरे बढ़ाए गए

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर गंगा पुल की मरम्मत के चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक 42 दिन का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 8 घंटे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। रेलवे के मुताबिक इस ब्लॉक से कुल 56 ट्रेनें प्रभावित हो रहीं हैं। इनमें 14 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं, 10 ट्रेनें कानपुर सेंट्रल तक ही चलेंगी, जबकि 32 ट्रेनों को बदले हुए रूट से संचालित किया जाएगा। कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें भी इस दौरान नहीं चलेंगी। साथ ही वंदे भारत- सवर्ण शताब्दी जैसी ट्रेनों के रूट बदल दिये गए हैं। यह मरम्मत कार्य कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा पुल की डाउन लाइन पर किया जा रहा है। पुराने स्लीपर हटाकर नए स्टील बीम लगाए जाएंगे और ट्रैक को मजबूत किया जाएगा। रेलवे का कहना है कि काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति और सुरक्षा बेहतर होगी। इस ब्लॉक से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे रेलवे का कहना है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। वहीं, रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। झकरकटी बस अड्डे से लखनऊ के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली लाल फाटक पर पेड़ बना हादसों की वजह:परशुराम सेतु के पास सर्विस रोड पर दृश्यता बाधित
    Next Article
    आगरा में फल लिपटे कागज ने खोला हत्या का राज:प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के पति का पहले गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment