Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फल लिपटे कागज ने खोला हत्या का राज:प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के पति का पहले गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा के सैंया में 3 दिन पहले मिले अधजले शव की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। अवैध संबंधों में आड़े आ रहे पति को प्रेमी ने अपने साथी मदद से रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। पति को मौत के घाट उतरवाने में प्रेमिका ने प्रेमी का पूरा साथ दिया। हत्या के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को पहले पेट्रोल और फिर शराब डालकर जलाया। इस पर भी शव नहीं जला तो हत्यारोपी शव को खेत में छोड़कर भाग गए। मगर, घटनास्थल पर एक ऐसा सबूत रह गया, जो पुलिस के लिए दिल दहला देने वाले हत्याकांड के खुलासे का अहम सुराग बना। वह कागज का टुकड़ा, जिसमें शराब पीने के साथ चखने के लिए कटे फल लेकर आए थे। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल ने खुलासे का रास्ता और साफ कर दिया। प्रेमिका, प्रेमी और एक अन्य साथी जेल भेज दिए गए हैं। अब विस्तार से पढ़िये... आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर हाइवे स्थित संकल्प मैरिज होम के पीछे बजरंग धाम कालोनी के खेत में बुधवार शाम को अधजला शव मिला था। शव को हत्या के बाद जलाया गया था। मृतक के हाथ पर लोकेंद्र व सोमवती गुदा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद से उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। गुरुवार को मृतक के भाई शिवचरन ने नई आबादी खेरागढ़ रोड निवासी 39 वर्षीय लोकेंद्र के रूप में की। वह मजदूरी करता था। उसकी शादी 17 साल पहले इरादतनगर की रहने वाली सोमवती से हुई थी। तीन बेटियां और एक बेटा है। अवैध संबंधों में हुई हत्या डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया-लोकेंद्र की पत्नी सोमवती की पास में रहने वाले महेश प्रजापति से दोस्ती थी। दोनों की खूब मुलकातें होती थीं। कुछ समय बाद महेश सोमवती से उसके घर पर मिलने लगा। लोकेंद्र इसका विरोध किया। उसने परिजनों को इसके बारे में बताया। इससे नाराज पत्नी ने महेश के साथ मिलकर लोकेंद्र की हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने प्रेमिका के पति को खौफनाक मौत दी 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकेंद्र अपने घर से निकला। इसकी जानकारी उसकी पत्नी सोमवती ने अपने प्रेमी महेश को दी। इसके बाद महेश अपनी बाइक लेकर लोकेंद्र के पास पहुंचा। उसे अपने साथ बैठाया। कुछ दूरी पर महेश का एक अन्य साथी धर्मवीर मिल गया। उसे भी बाइक पर बैठा लिया। महेश और उसका साथी लोकेंद्र को शराब के ठेके पर ले गए। शराब की बोतल लेने के बाद फल और पानी के पाउच लेकर एक खेत में बैठ गए। तीनों ने शराब पी। लोकेंद्र के नशे में होने पर गला दबाने लगे। उसने विरोध किया। इस पर एक ने हाथ और पैर पकड़ लिए। दूसरे ने गला दबा दिया। जब लोकेंद्र बेहोश हो गया तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पेट्रोल कम होने पर शराब भी डाल दी। मगर शव पूरी तरह से नहीं जल सका। इस पर महेश और धर्मवीर शव को खेत में फेंकर भाग निकले। इस तरह से हुआ खुलासा हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस की 5 टीमें लगाई गईं। जिस जगह शव मिला था वहां तक जाने वाले रास्ते पर एक ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य बने। फुटेज में उस तरफ जाने वाले लोग कैमरे में कैद थे। पुलिस को घटनास्थल पर शराब के खाली टेट्रा पैक और कागज वह टुकड़ा मिला था, जिसमें वे कटे फल लेकर आए थे। इस कागज के टुकड़े को लेकर शराब के ठेकों के आसपास छानबीन की गई। एक ठेल वाले ने पुलिस द्वारा दिखाए गए महेश और धर्मवीर की पहचान की। बाद में एक देशी शराब के सेल्समैन ने भी एक युवक को पहचान लिया। उनकी पहचान महेश और धर्मवीर के रूप में हुई। छानबीन को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने महेश की कॉल डिटेल निकलवाई। उसकी सबसे ज्यादा बातचीत मरने वाले लोकेंद्र की पत्नी सोमवती से होती थी। पुलिस ने महेश, धर्मवीर और सोमवती को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में सोमवती ने कुछ नहीं बताया लेकिन महेश ने हत्या का पूरा राज खोल दिया। हत्या से पहले देखी थी 'दृश्यम' फिल्म हत्या से पहले हत्यारोपी ने 'दृश्यम' फिल्म देखी थी। उसे लगा, जिस तरह से फिल्म में अजय देवगन ने हत्या के सारे सबूत मिटा दिए थे, वह भी शव को जलाकर सभी सबूत मिटा देगा। 1 अप्रैल को सैंया में एक युवक का अधजला शव मिला था। उसकी हत्या का खुलासा गया है। युवक की पत्नी सोमवती, उसके दोस्त महेश और उसके एक साथी धर्मवीर को हत्या के आरो में जेल भेज दिया गया है। आदित्य सिंह, डीसीपी वेस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-लखनऊ रूट पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक:56 ट्रेनें हो रहीं प्रभावित, बसों के फेरे बढ़ाए गए
    Next Article
    बरेली में 'स्कूल चलो अभियान' और प्रवेश उत्सव:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment